फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   20 thousand BJP will go to the Home Minister's rally

सीएए पर फैलाए भ्रम को दूर करने 21 को आएंगे गृहमंत्री

Mon, 20 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
20 thousand BJP will go to the Home Minister's rally
लखनऊ में रैली को सफल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधायकों,पदाधिकारियों के साथ बैठक क? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। देश में नागरिकता संशोधन कानून बन जाने के बाद विरोधी दलों ने संसद में विरोध किया। जब कुछ नहीं पाया तब वह सड़क पर उत्पात मचाने लगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

21 जनवरी को लखनऊ में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर बुलाई गई तैयारी बैठक में उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर हम पर तंज कसे जाते थे कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख कभी नहीं बताएंगे। आज वह भी सब खत्म हो गया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने को लेकर हम कामयाब रहे। विपक्ष देखता रह गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में कहीं भी कोई ऐसी बात नहीं है जिसका विरोध किया जाए। लेकिन आम जनमानस में भ्रम फैलाकर उनको विरोध और उत्पात मचाने के लिए विपक्ष ने उकसाया। इसी भ्रम को दूर करने के लिए 21 जनवरी को अमित शाह रैली करने वाले हैं।
विज्ञापन

आज विपक्ष संविधान से भी ऊपर उठने का प्रयास कर रहा है। उनकी मंशा राजनीति करने की रह गई है वह राष्ट्र नीति को भूल गए हैं। जब नागरिकता संशोधन अधिनियम लोकसभा में पारित हो गया। राज्यसभा में हमारा बहुमत नहीं था तब भी वह वहां से पास हुआ और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर बन जाने के बाद वह कानून बन गया तो फि र सड़क पर विरोध का औचित्य ही नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विपक्ष वोट बैंक के लिए महात्मा गांधी के सिद्धांतों को भी नकार रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्षी दल भ्रम फैलाकर अराजकता फैला रहे हैं। जनता को जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में छह जागरुकता रैलियों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से धर्म निरपेक्ष देश रहा है और इसीलिए तीन इस्लामिक देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का नियम बनाया गया है। 26 सितंबर 1947 को महात्मा गांधी ने कहा था कि जो हिंदू और सिख पाकिस्तान छोड़कर भारत आए हैं उन्हें नौकरी नागरिकता देना सरकार की जिम्मेदारी है। डुप्लीकेट गांधी असली गांधी के सिद्धांतों को ही नकारने में लगे हैं।

सपा के आदर्श पुरुष रहे डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत भी सपा भूल गई है और इसीलिए सपाई सीएए का विरोध कर रहे हैं। उपाध्यक्ष ने जिले को 20,000 का लक्ष्य दिया है। सभी विधायकों को रैली संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने रैली को सफ ल बनाने के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठकर रणनीति तैयार की। जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, अवध क्षेत्र महामंत्री नीरज सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान बृजेश रावत, सफीपुर बंबालाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed