फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   20% discount in house tax and water tax from April 1 to May 15

Unnao News: एक अप्रैल से 15 मई तक गृहकर व जलकर में 20 फीसदी छूट

Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
20% discount in house tax and water tax from April 1 to May 15
फोटो-2 पालिका में कर काउंटर में बैठे कर अधिकारी व अन्य
विज्ञापन

- नगर पालिका ने पूरी कीं तैयारियां, कंप्यूटरीकृत काउंटर तैयार
- नगर पालिका क्षेत्र में 48 हजार 379 भवन पंजीकृत हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नगर पालिका ने गृहकर व जलकर छूट पर टैक्स जमा करने का एक मौका दिया है। एक अप्रैल से 15 मई टैक्स जमा करने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी। इसके बाद जमा करने पर मकान मालिक को 10 फीसदी छूट का ही लाभ दिया जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र में 48 हजार 379 भवन पंजीकृत हैं। पालिका सर्वे कराकर भवन का कर निर्धारण किया जाता है। स्व कर की व्यवस्था 2012 में शुरू हुई थी। वहीं 2022 में कर जमा और उसकी जानकारी करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 15 मई तक गृहकर और जलकर जमा करने पर शहर वासियों को बीस फीसदी छूट का लाभ दिया है। इसके बाद जमा करने पर मकान स्वामी को केवल दस फीसदी की छूट निर्धारित की गई है। अधिक भीड़ की संभावना देखते हुए नगर पालिका की ओर से पहले से ही तैयारियां कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स जमा करने के लिए कार्यालय में एक काउंटर अलग से निर्माण कराया गया है। इसके अलावा इसमें दो कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। टैक्स जमा करने के तुरंत बाद बिल पोस्ट करने की सुविधा भी कंप्यूटर से कर दी जाएगी। वहीं अधिक भीड़ होने पर मैन्युअल गृहकर और जलकर जमा करने की व्यवस्था भी है।
ऑनलाइन भी जमा करते है टैक्स
भवन स्वामी unnptm.in पर जाकर सर्च योर प्रापर्टी ऑप्शन किल्क करें। इसके बाद ओल्ड हाउस नंबर पर जांए। फिर वार्ड नंबर भरें। इसके बाद प्रापर्टी के ऑप्शन पर किल्क करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद बिल दिखेगा। यहीं से भवन स्वामी कर जमा कर सकते हैं।

जिम्मेदार बोले
कर अधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गृह व जलकर छूट दी जा रही है, इससे अधिक भीड़ होने की की संभावना है। इसे देखते हुए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दो कंप्यूटर और मैन्युअल टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed