फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   20 buses found, Kanpur-Lucknow journey will be easy

Unnao News: 20 बसें मिलीं, कानपुर-लखनऊ का सुगम होगा सफर

Fri, 29 Aug 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
20 buses found, Kanpur-Lucknow journey will be easy
फोटो नंबर-17- रोडवेज वर्कशॉप में खड़ीं उन्नाव डिपो को मिलीं नई बसें। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। रोडवेज को 20 नई बसें मिली हैं। अब डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 122 हो गई। इनमें से 10 बसों को स्थानीय रूटों पर संचालित किया जाएगा जबकि 10 बसें कानपुर-लखनऊ और अन्य रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न रूटों पर रोडवेज की 102 बसों का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों की हालत काफी खराब थी। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। रोडवेज डिपो ने जर्जर बसों के स्थान पर नई बसों के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसे परिवहन निगम की ओर से मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार को परिवहन निगम की 20 नई बसें डिपो आ गईंं। पुरानी बसों को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही नई बसें जिले के स्थानीय रूटों पर चलेंगी। 10 छोटी बसों में 42 सीटें है। इन्हें सिटी बसों के मॉडल पर तैयार किया गया है। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि नई बसें मिल गई हैं। इन्हें पुरवा-मौरावा, भगवंतनगर, बीघापुर, सफीपुर आदि रूटों पर चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed