{"_id":"62e586147db11c6fe64a4970","slug":"2-arrested-in-tamancha-vedio-viral-case-unnao-news-knp710370953","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
Sun, 31 Jul 2022 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले के बांगरमऊ में तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। गढ़ेवा गांव निवासी अनुराग कुमार उर्फ अन्नू व कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गहरपुरवा निवासी रामबाबू की तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई थी।
विज्ञापन
फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनका पता लगाया तो पूरी जानकारी हुई। उप निरीक्षक सर्वेश कुमार ने एक को गढ़ेवा गांव के पास से व दूसरे को ढाबे के पास बगिया से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन