फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   19 sub-inspectors transferred non-cash

19 उपनिरीक्षकों का गैरजनपद तबादला

Fri, 27 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
19 sub-inspectors transferred non-cash
उन्नाव। अपने दायित्वों को सही ढंग से निर्वहन न करने वाले 19 उपनिरीक्षकों का गैरजनपद तबादला कर दिया गया। आईजी रेंज लखनऊ ने पूर्व में एसपी से ऐसे उपनिरीक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। एसपी एमपी वर्मा के तबादले के बाद नवागत एसपी ने आईजी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को ऐसे उपनिरीक्षकों को चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कई उपनिरीक्षकोें की लगातार शिकायतें आईजी रेंज लखनऊ एसके भगत के पास पहुंच रहीं थीं। आईजी रेंज ने करीब दो माह पहले तत्कालीन एसपी एमपी वर्मा से ऐसे उपनिरीक्षकों की सूची मांगी थी। किन्हीं कारणों से सूची आईजी तक नहीं भेजी गई। हाल में एमपी वर्मा का स्थानांतरण होने के बाद आईपीएस विक्रांतवीर को जिले की कमान मिली। उन्होंने आईजी के निर्देश पर सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को ऐसे पुलिस कर्मियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली से आई सूची आईजी के पास भेज दी गई। जिस पर आईजी ने उपनिरीक्षक अमर सिंह, ऋषभ यादव, देव नारायण, अवध राज सिंह सेंगर, विकास यादव, मो. अजीम, हरिमोहन सिंह, अनिल यादव, कृष्णचंद्र, अजय कुमार सिंह, मो रफीक, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, संजय कुमार पाठक, धर्मेंद्र सिंह, ओमकार यादव, इंद्रजीत कुमार आर्य, दिनेश कुमार मिश्र व सुरजन सिंह का गैरजनपद तबादला कर दिया। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि शीघ्र ही सभी उपनिरीक्षकों की रवानगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed