फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पीएम के सपने को साकार करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

पीएम के सपने को साकार करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Fri, 01 Mar 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीएम के सपने को साकार करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
उन्नाव। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘भारत के मन की बात’ की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महासंवाद स्थापित किया। इसका सीधा प्रसारण निराला प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान चेयरमैन लैकफेड वीरेंद्र कुमार तिवारी, जिला संगठन प्रभारी/राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, सदर विधायक पंकज गुप्ता के अलावा समस्त मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व अन्य इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



लैकफेड चेयरमैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 74 सीटों के लक्ष्य से आगे बढ़ेंगे। राज्यसभा सांसद ने बूथ कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर मिशन 2019 में सक्रिय रहने का मंत्र दिया। अवध क्षेत्र महामंत्री नीरज सिंह, जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी, किरन सिंह, केडी त्रिवेदी, सुशील तिवारी, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, रत्नेश सिंह चंदेल, रचना कुर्मी, अमित त्रिपाठी, रामचंद्र गुप्ता, विमला कुरील, राधारानी मिश्रा, संदीप पांडेय भी मौजूद रहे। आयोजक ललित द्विवेदी सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


नवाबगंज मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज मौजूद रहें। वहीं पुरवा मिर्री चौराहा पर भाजपा नेता हंसराज की अगुवाई में भाजपाइयों को पीएम महासंवाद कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। बांगरमऊ ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर मौजूद रहीं। जिला पंचायत सदस्य मोनू सिंह, रावेंद्र सिंह, संदीप बाजपेई, गौरव बाजपेई, अशोक कटियार, मनोज तिवारी, मनोज यादव, रामविलास, रामऔतार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed