{"_id":"ef3685aa311641d330740b975a09a52e","slug":"170-centers-would-be-apprehensive-riot-videography-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा आशंकित 170 केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा आशंकित 170 केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में डेढ़ सौ से अधिक मतदान केंद्र दंगा आशंकित चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर दंगा होने की आशंका को देखते हुए आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। दंगा आशंकित केंद्रों की मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सफीपुर में सबसे ज्यादा और हिलौली विकासखंड में सबसे कम दंगा आशंकित केंद्र हैं।
विज्ञापन
जनपद में मतदान प्रक्रिया 1648 केंद्रों पर होगी। पूर्व में जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों के निर्धारण के लिए ब्लाकवार सूची तैयार कराई थी। इन केंद्रों में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील की अलग सूची तैयार कराई गई थी। सूची में 877 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था।
विज्ञापन
वहीं, 527 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील पाए गए थे। इन केंद्रों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई थी। इसके बाद आयोग ने अतिसंवेदनशील केंद्रों में उन पोलिंग स्टेशनों को अलग कर अतिसंवेदनशील प्लस (दंगा आशंकित) की सूची तैयार करने को कहा था। आयोग के आदेश के बाद प्रशासन ने ऐसे केंद्रों की सूची तैयार कराई जहां पर पिछले चुनावों में बलवा व अन्य विवाद हुए थे। बवाल की दृष्टि से करीब 170 केंद्रों को दंगा आशंकित श्रेणी में रखकर सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर इस बार सुरक्षा के कड़े और अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। अब जिले में 751 अतिसंवेदनशील केंद्र और 484 संवेदनशील मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सामान्य केंद्रों की संख्या मात्र 242 है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अतिसंवेदनशील प्लस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।