{"_id":"68a8cfecf1002f223e055f3d","slug":"17-robs-will-be-built-with-rs-1000-crore-traffic-will-gain-speed-unnao-news-c-221-1-sknp1054-135827-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक हजार करोड़ से बनेंगे 17 आरओबी, यातायात को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक हजार करोड़ से बनेंगे 17 आरओबी, यातायात को मिलेगी रफ्तार
Sat, 23 Aug 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-28-शहर के मुख्य मार्ग पर आवास विकास कॉलोनी के पास सस्थित इसी रेलवे क्रॉसिंग के प्रस्
अनुराग मिश्रा
उन्नाव। यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने 17 रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी कार्ययोजना डीएम ने शासन को भेजा है।
इसमें शहर की आवास विकास और लोकनगर रेलवे क्रॉसिंग पर भी आरओबी शामिल हैं। इससे रेलवे के मिशन रफ्तार और सड़क यातायात को भी गति मिलेगी।
शहर के साथ उन्नाव के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या हल करने के लिए विधायकों के प्रस्ताव पर डीएम गौरांग राठी ने शहर व अन्य प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर कुल 17 आरओबी बनाने की कार्ययोजना शासन को भेजी है। इन पुलों के बनने से शहर में प्रवेश करते ही आवास विकास कॉलोनी स्थित रायबरेली रेलमार्ग की क्रॉसिंग और लोकनगर रेलवे क्रॉसिंग भी शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर सोनिक, मगरवारा, जैतीपुर, कुसुंभी, करोवन, सहजनी, अचलगंज आदि प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग भी शामिल हैं।
मालूम हो कि रेलवे और प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से बहु आवागमन वाली रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की कार्ययोजना पर काम शुरू किया है। इसी के तहत इन 17 क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सेतु निगम ने इन पुलों की डिजाइन और बनने में होने वाले खर्च आदि की प्रक्रिया पूरी की है। निर्माण पर आने वाले खर्च में 50 फीसदी रेलवे और इतना ही बजट सरकार देगी। (संवाद)