फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   156 people will come from Haryana today

आज हरियाणा से आएंगे 156 लोग

Sun, 26 Apr 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
156 people will come from Haryana today
उन्नाव। हरियाणा में रहकर मजदूरी करने वाले डेढ़ सैकड़ा मजदूर रविवार को जिले में आएंगे। इन मजदूरों को शासन ने 14 दिन क्वारंटीन कराए जाने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने शहर के अलावा तहसीलों व कस्बों में छह क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन को सूचना दी है कि हरियाणा में काम करने वाले जनपद के 156 लोगों को वापस लाया जा रहा है। यह मजदूर रविवार को जनपद आएंगे। इन लोगों को पहले आश्रयस्थल में क्वारंटीन कराया जाए। 14 दिन रोकने के बाद ही घरों को भेजा जाए। शासन से मिली जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने छह स्थानों पर क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि हरियाणा से क्वांटीन सेंटर आने वाले लोगों का तुरंत स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। ईओ अपनी निकाय से दो कर्मियों को आश्रयस्थल की सफाई के लिए तैनात करेंगे। शहर के हीरा गार्डेन व यूनिक रिसॉर्ट, सफीपुर के महात्मा गांधी इंटर कालेज, बांगरमऊ के इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय, मां वैष्णो देवी गेस्ट हाउस गंगाघाट, श्यामलाल इंटर कालेज नवाबगंज में हरियाणा से आने वालों को क्वारंटीन किया जाएगा। सफीपुर बीडीओ पंकज गौतम ने बताया कि महात्मा गांधी इंटर कालेज में सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पाटन प्रतिनिधि के अनुसार दूसरे जिलों व राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कई विद्यालयों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि मां चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज बक्सर तनगापुर, निराला डिग्री कॉलेज ओसियां, हरिवंश लाल शुक्ला सरस्वती विद्या मंदिर ऊंचगांव, त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार, सद्गुरु डिग्री कॉलेज धानीखेड़ा को सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed