फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   15 farmers will be fined for burning stubble

पराली जलाने पर 15 किसानों से वसूला जाएगा जुर्माना

Wed, 20 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
15 farmers will be fined for burning stubble
बांगरमऊ में खेत में जलाई गई पराली की जांच करते उप निदेशक कृषि डा.नंदकिशोर। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में 15 किसानों के खेत में पराली (फसल अवशेष) जलाने की पुष्टि हुई है। जांच करने पहुंचे उपकृषि निदेशक ने इन किसानों पर जुर्माना लगाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए खेत में फसल अवशेष जलाने पर रोक लगा रखी है। इसके लिए अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई की भी व्यवस्था की गई है। कुछ समय पहले उप निदेशक कृषि डा. नंदकिशोर के पास बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में किसानों द्वारा फसल अवशेष खेत में ही जलाने की शिकायत पहुंची थी। मंगलवार को उपनिदेशक मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने गोल्लापुर, देवखरी, केशरीपुरवा, जसरापुर व देवरखेड़ा गांवों में जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इस दौरान कई खेतों में फसल जली मिली। मौके पर खेत की काली पड़ी भूमि दिखी। उन्होंने किसानों से पूछताछ भी की। उपनिदेशक ने बताया कि देवरखेड़ा में टेकचंद्र, दुलारे, जसरापुर में राजेश, गोल्लापुर में शेर सिंह, देवखरी में अमित कुमार, नारेंद्र, शिवपाल, मन्ना, पुतान सिंह, अनूप कुमार, वीरेंद्र सिंह व देवशंकर और सिरधरपुर गैर एहतमाली में महावीर समेत कुछ अन्य किसानों के खेतों में पराली जलाने की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर इनसे जुर्माना वसूलने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed