फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   15 august

स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर फहराया तिरंगा

Mon, 17 Aug 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 17 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
15 august

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांइ पर कलेक्ट्रेट में डीएम ने तथा पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। कलेक्ट्रेट में डीएम ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान विद्यालयों व अन्य शैक्षिक संस्थाओं में बच्चों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम व एसपी ने बदरका स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां बच्चों ने राष्ट्र प्रेरक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान एसपी एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी व एसडीएम जसजीत कौर ने लोगों को संबोधित किया। आजाद स्मारक ट्रस्ट समिति के मंत्री राजेश शुक्ला ने स्वागत किया।

विज्ञापन


राजकीय जिला पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मृदुला पंडित ने ध्वाजरोहण किया। एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह व प्रशासन माला बाजपेई ने ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया। जीजीआईसी उन्नाव की बिल्डिंग में संचालित एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप में बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह व बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह ने ध्वजारोहरण किया। यहां विकलांग छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित जॉनसन मूक बधिर विद्यालय में शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने धवजारोहण किया। यहां बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत, नृत्य व नाटक आदि का मंचन किया। निदेशक आरएस जैसल ने आभार व्यक्त किया। इंडियन डंडस्ट्रीज एसोसिएशन में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य जीएन मिश्र ने ध्वजारोहण किया। यहां प्रेसीडेंट मनीष गोयल ने संदीप शुक्ला को 2015-16 के लिए एक बार फिर चैप्टर मनोनीत किया। यहां आरएस जौहर, एमएन खान, बृजकिशोर यादव, अशोकपाल सिंह, भूपति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed