फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   3133 मजरों में पहुंची बिजली, आज मनेगा लोक उत्सव

3133 मजरों में पहुंची बिजली, आज मनेगा लोक उत्सव

Tue, 26 Feb 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
3133 मजरों में पहुंची बिजली, आज मनेगा लोक उत्सव
उन्नाव। बिजली विभाग ने 22 माह में सौभाग्य योजना के तहत 1 लाख से अधिक विद्युत कनेक्शन और 3 हजार से ज्यादा मजरों में बिजली पहुंचाने का दावा किया है। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को बिजली विभाग हर गांव में लोक उत्सव मनाएगा। इसमें सांसद, विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन

अप्रैल 2017 से अब तक बिजली विभाग ने कई उपलब्धियां हासिल करने का दावा किया है। सौभाग्य योजना के तहत 110268 घरों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने की बात कही है। इस पर 29 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसी प्रकार 3133 मजरों तक बिजली पहुंचाने में 2 अरब 86 करोड़ रुपये का खर्च आया है। अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि इस समयावधि 33/11 केवी के 9 उपकेंद्र 41 करोड़ 20 लाख की लागत से तैयार किए गए हैं। 9 करोड़ 57 लाख से 11 सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि की गई। पूरे प्रदेश में ऊर्जा विभाग ने काफी कम समय में हर गांव को रोशन कर दिया है। इसी उपलब्धि को जनता तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को हर गांव में लोक उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed