{"_id":"5c169e97bdec22572041fd14","slug":"12th-student-opened-secret-denial-of-marriage-murder-of-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्र ने खोला राज, शादी से इनकार पर की छात्रा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के छात्र ने खोला राज, शादी से इनकार पर की छात्रा की हत्या
Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
स्वाती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई माह से लापता इंटर की छात्रा की मौत का राज उसके ही दोस्त 12वीं के छात्र ने खोला है। छात्रा ने उसके शादी के प्रस्ताव को नहीं माना, इसलिए बहाने से बुलाकर उसने उसका गला घोट शव को नहर में फेंका था। 18 दिन पहले कंकाल मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस को रविवार को अहम सफलता मिली। एसपी ने हरीश कुमार ने बताया कि छात्र की निशानदेही पर नहर से छात्रा की साइकिल और स्कूल बैग बरामद किया गया है। छात्र को जेल भेज दिया गया है।
बिहार थाने के हरिहरपुर गांव निवासी राजाराम रावत की पुत्री स्वाती (17) भगवंतनगर कस्बे में निराला इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। एक अक्तूबर को कालेज जाने के बाद वह घर नहीं लौटी। दो दिन तलाश के बाद पिता ने अज्ञात के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 29 नवंबर को पुलिस को मुड़ियन खेड़ा गांव के पास नहर में एक कंकाल मिला। पोस्टमार्टम में कंकाल किसी महिला का होने की पुष्टि हुई। इस बीच पुलिस को ग्रामीणों से पता चला कि छात्रा की पड़ोसी गांव बदनपुर के अरविंद यादव उर्फ अनिल (22) से करीब एक साल से दोस्ती थी। एक अक्तूबर को भी दोनों को एक साथ कालेज जाते देखा गया था। यह भी पता चला कि दोनों साथ-साथ कालेज आते-जाते थे। उनके कालेज के बीच महज सौ मीटर का फासला है। अरविंद यादव लालपुर स्थित इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है।
छात्रा के मोबाइल नंबर की सीडीआर (कॉल डेटा रिकॉर्ड) खंगालने पर पता चला कि अरविंद और स्वाती के बीच काफी बातचीत होती थी। छात्रा के गुम होने के दिन दोनों के मोबाइल की लोकेशन एक ही थी। पुलिस ने छात्र को धर दबोचा। एसओ डीपी सिंह ने पूछताछ की तो अरविंद ने सच कबूल दिया। छात्र ने बताया कि उसने स्वाती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, पर उसने इनकार कर दिया। एक अक्तूबर को उसने बहाने से उसको बुलाया और गला घोटकर नहर में फेंक दिया। एसओ के मुताबिक अरविंद के खिलाफ छात्रा के अपहरण, हत्या व साक्ष्य मिटाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।