{"_id":"7053e8d4d1ea877ef809fada06f47553","slug":"12-couples-tied-the-knot-the-thread-of-88-btukon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह बंधन में बंधे 12 जोड़े, 88 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह बंधन में बंधे 12 जोड़े, 88 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़ों का विवाह व 88 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। कई बच्चों का मुंडन, कर्ण छेदन, विद्यारंभ व अन्नप्रासन संस्कार भी कराया गया।
विज्ञापन
कलक्टरगंज फाटक में महासभा ने समारोह का आयोजन कराया। सुबह आठ बजे से वेदी पूजन के साथ ही मंत्रोच्चारण की ध्वनि गूंजने लगी। पं. शिवओम व राजेश बाजपेई के नेतृत्व में 31 आचार्यों ने संस्कार संपन्न कराए। आचार्यों ने बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा देकर ब्रह्मचर्य पालन करने की प्रेरणा दी। विवाह समारोह में संस्थान की ओर से कन्याओें को मांगबेदी, नथुनी, पायल, बिछिया, अंगूठी, आलमारी, ड्रेसिंग, बेड, गद्दा, रजाई, चादर सहित अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट कर विदा किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता, कमल त्रिपाठी, रामचंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, संजय सिंह, मुकुंद माधव बाजपेइो उपहार भेंट किए। सभाध्यक्ष अशोक बाजपेई वेदांती व महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कार्यक्रम चालन करवाया। इस मौके पर संस्था के धर्मेश दीक्षित, सतीश अवस्थी, अमित पांडेय, राहुल मिश्र, मृदुल तिवारी, मुरलीधर त्रिपाठी, देवेंद्र बाजपेई, कमलाकांत द्विवेदी, विश्वेश्वर मिश्र, सुधीर शुक्ला, अभिनव त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन