फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   12 cattle stolen from two villages of Sohramau

सोहरामऊ के दो गांवों से 12 मवेशी चोरी

Sun, 17 Nov 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
12 cattle stolen from two villages of Sohramau
नवाबगंज। सोहरामऊ क्षेत्र के दो गांवों की अस्थायी गोशाला से 12 मवेशी चोरी हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस 12 लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नदौहा में बनी अस्थाई गोशाला से आठ व चिलौला गांव से चार मवेशी शनिवार को गायब मिले। ग्रामीणों ने पुलिस व गांव के एक जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सोहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने एक जनप्रतिनिधि की मदद से मवेशियों को तस्करों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं चिलौला गांव के ग्रामीण सुकेश कुमार, संतोष कुमार, अमृतलाल, करन व रोहित ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीजी व एसपी को शिकायतीपत्र भेजा है। आरोप लगाया कि चिलौला में अब तक गोशाला का निर्माण नहीं करवाया गया है। बिना गोशाला के एक जगह पर गोवंशों को झुंड के रूप में एकत्रित करके रखा गया था। पत्र में लिखा है कि चिलौला गांव के जंगलों में शनिवार को लगभग 25 मवेशियों के अवशेष भी मिले थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने सभी गुपचुप तरीके से दफन करा दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नदौंहा बाबू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ उरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। बताया कि किसी भी पुलिस कर्मी की संलिप्तता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed