फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   छात्रों के शव गांव पहुंचे तो मचा कोहराम

छात्रों के शव गांव पहुंचे तो मचा कोहराम

Thu, 28 Feb 2019 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के शव गांव पहुंचे तो मचा कोहराम
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर बाईपास के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्रों की मौत के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार नानामऊ घाट पर किया। वहीं तीसरे घायल छात्र का इलाज कानपुर हैलट में चल रहा है।
विज्ञापन



नगर के संडीला मार्ग निवासी सौरभ गौतम (17), सुमित (17) व सागर (16) मंगलवार को बाइक से हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा देने हरईपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बिल्हौर बाईपास तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान सौरभ व सुमित ने दम तोड़ दिया जबकि सागर की हालत गंभीर थी। देर रात परिजनों ने सागर को कानपुर हैलट में भर्ती कराया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। चचेरे भाइयों के शव देख सभी की आंखों से आंसू छलक आए। जिसने भी घटना को सुना स्तब्ध रह गया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- घायल छात्र की हालत गंभीर, कानपुर हैलट में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed