फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 years old girl kidnapped in unnao brutally murdered after raping her

UP News: उन्नाव में अगवा कर बच्ची से बर्बरता, दुष्कर्म के बाद सिर पटककर हत्या

Tue, 07 Jun 2022 02:58 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांगरमऊ (उन्नाव)
संवाद न्यूज एजेंसी, बांगरमऊ (उन्नाव) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 02:58 AM IST
सार

पड़ोसी में रहने वाली महिला से बच्ची के पिता की नजदीकियां थीं। महिला ने उसे छोड़ने पर धमकी दी थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी महिला रीना के खिलाफ अपहरण, बलवा, हत्या व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
11 years old girl kidnapped in unnao brutally murdered after raping her
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बदले की आग में पड़ोसियों ने रविवार रात छत पर लेटी बच्ची (11) को अगवा कर लिया। दुष्कर्म कर सीमेंट के पिलर पर कई बार सिर पटककर उसकी हत्या कर दी और शव रेल लाइन किनारे फेंक दिया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से हैवानियत के सुबूत मिले हैं। निजी अंग पर गहरी चोटें हैं। मृतका की मां की तहरीर पर पड़ोसी महिला, उसके देवर, जेठ व दो भाइयों पर अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी बच्ची रविवार रात छत पर सोने चली गई। कुछ देर बाद मां पहुंची तो वह छत पर नहीं मिली। मां ने पुलिस को सूचना दी तो गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। सोमवार सुबह पांच बजे बच्ची का लहूलुहान शव घर से एक किमी दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। शव के पास ही सीमेंट के पिलर में खून लगा देखकर हत्या की आशंका जता परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसपी दिनेश त्रिपाठी व एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी महिला रीना से पति की लगभग ढाई साल से नजदीकियां थीं। तीन माह पहले महिला जेल भिजवाने की धमकी देकर उसके पति को लेकर दिल्ली चली गई थी। दो माह साथ रहने के बाद चार मई को महिला भाइयों के साथ गांव आ गई। उसके पति पर झांसा देकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद महिला के देवर व भाइयों ने उसकी बच्ची के साथ जघन्य घटना को अंजाम देने की धमकी दी थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी महिला रीना, उसके जेठ संतोष, देवर बच्चन, भाई राजू, व राजेश के खिलाफ अपहरण, बलवा, हत्या व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर रीना को हिरासत में लिया है। बच्ची के मामा का आरोप है कि उसकी भांजी के साथ दुष्कर्म हुआ है पर पुलिस ने ये धारा नहीं लगाई। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed