{"_id":"5c783302bdec2273896368c0","slug":"101551381250-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर पलटा आटो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर पलटा आटो, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव के पास बुधवार की रात बेकाबू वाहन की टक्कर से आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई।
सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के कैथुलिया गांव निवासी संदीप (35) पुत्र बृजमोहन बुधवार की रात लखनऊ से आटो लेकर एक्सप्रेस-वे मार्ग से आगरा की ओर जा रहा था। बाबूखेड़ा गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात बेकाबू वाहन ने आटो में टक्कर मार दी, इससे आटो पलट गया और चालक संदीप घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने संदीप को आटो से बाहर निकाला। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।