{"_id":"6406ee04cd630bcb9a076198","slug":"umesh-pal-hatyakand-ram-gopal-yadav-big-statement-atik-son-may-be-murdered-in-a-day-or-two-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Hatyakand: एक-दो दिन में हो जाएगी अतीक के एक बेटे की हत्या, आप देख लेना, रामगोपाल यादव का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Hatyakand: एक-दो दिन में हो जाएगी अतीक के एक बेटे की हत्या, आप देख लेना, रामगोपाल यादव का बड़ा बयान
Tue, 07 Mar 2023 02:48 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Mar 2023 02:48 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। रामगोपाल के इस दावे से हलचल मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामगोपाल ने आशंका जताई है कि माफिया अतीक अहमद के एक बेटे की हत्या अगले एक से दो दिन में हो सकती है।
विज्ञापन
Ram Gopal Yadav
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड पर पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में दूसरे शूटर को मार गिराया। वहीं, पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अतीक के बेटे असद समेत पांच मोस्टवॉन्टेड अभी तक फरार हैं।
इसी बीच, समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। रामगोपाल के इस बयान से हलचल मच गई है। सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने इटावा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रयागराज की घटना में असल आरोपी नहीं मिल रहे हैं तो दबाव है कि जो पकड़ में आ जाएगा उसको मार देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अहमद के पढ़ने वाले दो लड़कों को तो पहले ही दिन पकड़ ले गए। आप देख लेना उनमें से एक की हत्या हो जाएगी। संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार देता है। किसी का जीवन आप ले नहीं सकते हैं, विधि सम्मत तरीके के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। पुलिस पकड़ ले फिर एनकाउंटर करे तो यह दंडनीय अपराध है। आज नहीं तो कल दूसरी व्यवस्था बनेगी, यह जो फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोग हैं नेता सब बच जाते हैं, अधिकारी पर हत्या का मुकदमा कायम होगा।
विज्ञापन
रामगोपाल यादव ने कहा कि माफिया के दो लड़कों को पहले दिन ही पकड़ ले गए थे, उनमें से एक की हत्या हो जाएगी, आप देख लेना। उन्होंने कहा कि अतीक के पांच बेटे हैं, दो पहले से ही जेल में है। मामले में नामजद असद अभी फरार है, बाकी दो नाबालिग बेटे कहां है, ना तो पुलिस बता रही है और ना ही परिवार।
रामगोपाल ने दावा किया कि इन्हीं दो में से किसी एक की हत्या हो जाएगी। संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार देता है, लेकिन आप किसी का जीवन नहीं ले सकते हैं। रामगोपाल ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में किसान विरोधी डबल इंजन की सरकार है।

#WATCH | On encounters in Prayagraj in Umesh Pal murder case, SP MP Ram Gopal Yadav says, "When they're not getting actual culprits, they're under pressure from the top. They'll kill whoever they can find...They nabbed Atiq Ahmed's 2 sons,one of them will be killed in a few days" pic.twitter.com/S2CaL1xHfz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2023
आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक शातिर शूटर को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में मार गिराया था। हत्याकांड के बाद से पुलिस को विजय उर्फ उस्मान की तलाश थी। इससे पहले, उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या में शामिल अरबाज को पिछले सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था। शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था। चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेचिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई।
पीपल गांव इलाके में अरबाज के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी थी। मामले में अभी नामजद कई आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन