फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two minor girls raped in uttar pradesh

यूपी में दो नाबालिगों का अपहरण के बाद गैंगरेप

Mon, 04 Feb 2013 03:10 PM IST
कासगंज/ब्यूरो
कासगंज/ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
two minor girls raped in uttar pradesh

यूपी में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पांच दिन पूर्व कासगंज क्षेत्र के गांव सिंगपुर से दो युवकों ने दो सगी नाबालिग बहनों को अगवा कर लिया और एक बालिका के साथ दो दिन तक गैंगरेप किया। इसके बाद कुछ लोगों ने दोनों बालिकाओं को थाने पहुंचाया। पुलिस ने एक बालिका का मेडिकल टेस्ट कराया है। लेकिन अभी तक आरोपी युवकों के खिलाफ बालिकाओं को अगवा करने की ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार, थाना सिढ़पुरा के सिंगपुरा निवासी एक 12 वर्षीय व दूसरी आठ वर्षीय सगी बहनों को उसी के ही गांव के श्याम उर्फ प्रमोद और रिंकू ने अन्य साथियों के साथ 30 जनवरी को करीब साढ़े छह बजे अगवा कर लिया। बालिकाओं ने पुलिस को बताया कि युवक उन्हें पिलखुनी ले गए जहां एक घर में 12 वर्षीय बालिका के साथ आरोपियों ने दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी हर्राजपुर के पूर्व प्रधान अजय व उसके भाई विजय को हुई तो वे दोनों बालिकाओं को अपने साथ ले आए और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की सूचना पर घरवालों ने दोनों ही बालिकाओं से बातचीत की और मामले की तहरीर सिढ़पुरा पुलिस को दी। पुलिस ने श्याम व रिंकू के खिलाफ नाबालिगों को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में मासूम से दरिंदगी
आगरा में ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र में रहने वाले मजदूर की तीन साल की बेटी दोपहर तकरीबन एक बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां ने बताया कि उसी दौरान वह गायब हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश किया मगर उसका पता नहीं चल सका। उधर, दोपहर ढाई बजे नगला रामबल में डूडा के एक खंडहर मकान में बच्ची को वहां खेल रहे बच्चों ने देखा। बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके सिर और मुंह पर चोटों के निशान थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इस पर बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बच्ची के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना था कि बच्ची को कोई बुरी नीयत से उठा ले गया होगा। पुलिस ने दुराचार की आशंका से इनकार नहीं किया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed