Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the fourth and last day of the winter session of Uttar Pradesh Assembly

UP Assembly Session: सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- मैं चाहता हूं ये हमेशा विपक्ष में ही बैठें

Fri, 01 Dec 2023 04:05 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Dec 2023 04:05 PM IST
सार

अनुपूरक बजट पर अखिलेश ने कहा कि जब सरकार खर्च नहीं कर पा रही है तो ये अनुपूरक बचट क्यों? सबसे महत्वपूर्ण विभागों में पैसा पड़ा हुआ है। कई विभागों में पैसा ही खर्च नहीं हुआ है। ये सरकार विजनलेस है, इनका बजट दिशाहीन है।

विज्ञापन
Today is the fourth and last day of the winter session of Uttar Pradesh Assembly
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव नें यूपी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि जब पिछले बजट का लगभग 65% पैसा खर्च नहीं हुआ है तो अुपूरक बजट क्यों चाहिए?

विज्ञापन


अनुपूरक बजट पर अखिलेश ने कहा कि जब सरकार खर्च नहीं कर पा रही है तो ये अनुपूरक बचट क्यों? सबसे महत्वपूर्ण विभागों में पैसा पड़ा हुआ है। कई विभागों में पैसा ही खर्च नहीं हुआ है। नया बजट भी आएगा। ये सरकार विजनलेस है, इनका बजट दिशाहीन रहा है। जो कहा वो नहीं किया, ये भाजपा का असली नारा होना चाहिए। भाजपा ने कहा था कि वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना देंगे। इसके लिए 34 प्रतिशत की ग्रोथ रेट चाहिए। अगर आप 65 प्रतिशत खर्च नहीं करेंगे और अनुपूरक बजट ले लेंगे। कुछ महीने हैं आपके पास तो आप कैसे अचीव करेंगे। इस सरकार का दोहरा चरित्र है, कहती कुछ है और करती कुछ है। यह सरकार डींग मारने में आगे है। 
विज्ञापन


अखिलेश ने आगे कहा कि इन्होंने समार्ट सिटी का सपना दिखाया था। क्या इस अनुपूरक बजट में स्मार्ट सिटी का कहीं स्थान है। मुझे तो यह लगता है कि पहले का पांच साल का कार्यकाल और दो साल इसके भी पूरे होने वाले हैं। लगता है कि अब स्मार्ट सिटी नहीं बन पाएगी। यह विकास गति को रोकने वाली सरकार है ये। जब इनपर खर्च ही नहीं हो रहा है तो फिर इतना बड़ा बजट क्यों चाहिए। जब आपकी दूसरे राज्यों की अर्थव्यवस्था से तुलना होती है तो उसमें उत्तर प्रदेश 18वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में अपराधियों, भूमाफियाओं के हौसले बुलंद थे। उन सभी प्रशासन का समर्थन था। हर दूसरे तीसरे दिन दंगे होते थे। 2017 के बाद प्रदेश का माहौल बदल गया है। हमारी जीरो टोलरेंस की नीति है। इसका परिणाम हम सभी के सामने आया है। आज एनसीआरबी की जो रिपोर्ट सामने आई है। प्रदेश के अंदर महिला संबंधित अपराधियों को सजा दिलाने में यूपी नंबर एक राज्य है।  

Trending Videos

सदन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले छह-सात वर्ष में विधानसभा में चर्चा-परिचर्चा का विषय बना है। पिछले साल से इसमें एक ओर सकारात्मक परिचर्चा की पहल हुई है। विरोधी पक्ष के लोग खुद तैयारी करके आना चाहते हैं। ईश्वर इनकी सदैव प्रगति करे और ये हमेशा विपक्ष में बैठे रहे हैं। 
 
विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चार बार सपा की सरकार रही। आज उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों का नजरिया बदल गया है। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। हमारा यूपी आगे बढ़ेगा। आर्थिक प्रगति करेगा तो विपक्षियों को भी खुश होना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा 63 हजार अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत, 836 अपराधियों के खिलाफ एनएसए के तहत मामले दर्ज हुए। इतना ही नहीं इन अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति भी जब्त की गई। प्रदेश के अंदर 66 माफिया और उनके गैंग्स के सदस्यों के खिलाफ कार्यवाई की गई। आप तो जानते ही हैं कि प्रदेश में अपराधियों और माफियों के खिलाफ कैसी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बारे में बताने की आवश्यकता ही नहीं है।

शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ 2016-17 में यूपी की जीएसडीपी करीब 13 लाख करोड़ रुपये थी। आज 2023-24 में यह लगभग 24.5 लाख करोड़ रुपये है। राज्य का बजट बढ़ गया है। देश की कुल आबादी में से 16 प्रतिशत राज्य में रहते हैं। 2017 के बाद से औसत बजट दोगुना हो गया है। हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए इस बजट को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 2017 से पहले इसकी पॉलिसी नहीं थी। लेकिन आज इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। हमने साइबर थानों का गठन किया है। हर जनपद में साइबर थानों के काम को आगे बढ़ाया है। शीघ्र उसके के लिए धनराशि जारी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed