{"_id":"e3a79f3e-5a08-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"three-men-raped-women-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पति को चारपाई पर बांधकर पत्नी से गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पति को चारपाई पर बांधकर पत्नी से गैंगरेप
रामपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव में तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। इससे पूर्व आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट कर उसे चारपाई से बांध दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने एसपी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसपी को सौंपे पत्र में महिला ने कहा है कि गांव का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर चारपाई से उसे बांध दिया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि वह पति के साथ खजुरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। दूसरी ओर एसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर कोई घटना हुई है और पुलिस ने एक्शन नहीं किया तो लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन