{"_id":"f7a76c62-e1b7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"thieves-entered-in-minister-house-took-coffers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के घर घुसा चोर, उठा ले गया तिजोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के घर घुसा चोर, उठा ले गया तिजोरी
टिकैतनगर (बाराबंकी)/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शनिवार रात उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह की हड़हा स्थित कोठी को निशाना बनाया।
विज्ञापन
चोरों ने पूरी कोठी को खंगाला। बक्से, अलमारियां तोड़ डालीं और मंत्री के कमरे में रखी एक तिजोरी उठा ले गए। टूटी हुई तिजोरी रविवार सुबह कोठी से दो सौ मीटर दूर खेत में टूटी मिली।
मंत्री की कोठी में चोरी की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और आननफानन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली गई लेकिन पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है। घटना की रात कोठी पर सिर्फ नौकर ही थे और मंत्री जिले से बाहर हैं।
विज्ञापन
तहसील रामसनेहीघाट की ग्राम पंचायत नागापुर हड़हा में बेखौफ चोरों ने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह की हड़हा कोठी को ही निशाना बना डाला।
शनिवार रात चोर कोठी के पीछे से दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरों में रखे सात बक्सों व अलमारियों के ताले तोड़े और उनमें रखा कीमती सामान निकाल लिया। चोर मंत्री के कमरे में घुसे और अंदर लगी तिजोरी तक उखाड़ ले गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह कोठी से करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित मंत्री के खेत में लगी पिपरमिंट की टंकी के पास तिजोरी टूटी मिली।
एएसपी उत्तरी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह इस समय बाहर हैं। उनके आने के बाद ही कितने की चोरी हुई है, इसका पता चल सकेगा। पुलिस छानबीन में जुटी है।