फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Swami Prasad Maurya said - stick to his statement, some cattle should be banned

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जाति विशेष के लोग ही कर रहे मेरे बयान का विरोध

Fri, 27 Jan 2023 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 11:27 PM IST
सार

रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके बयान का जाति विशेष के लोग ही विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने दलितों, पिछड़ों की हिमायत की है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said - stick to his statement, some cattle should be banned
Pratapgarh News : कालाकांकर के परियावां इंटर कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल पूर्व मंत्री स - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके बयान का जाति विशेष के लोग ही विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने दलितों, पिछड़ों की हिमायत की है। बृहस्पतिवार को कालाकांकर के परियावां स्थित इंटर कालेज में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी प्रसाद मौर्य ने सामूहिक विवाह को सराहा।

विज्ञापन


कहा कि इससे गरीब पिछड़े व शोषित लोगों को दहेज से छुटकारा मिलेगा और दहेज की कुप्रथा को बंद करने में मदद मिलेगी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गोस्वामी तुलसी दास द्वारा लिखे गए ग्रंथ रामचरित मानस की चौपाई को लेकर हुए विवाद पर कहा कि वे किसी धर्म, समाज, साधु, संत, महंत का विरोध नहीं कर रहे।
विज्ञापन


रामचरित मानस में लिखी कुछ चौपाइयों का विरोध किया जा रहा है। इन चौपाइयों में दलित, पिछड़े व महिलाओं को अपमानित करने की बात पर पाबंदी लगाने की बात कह रहा हूं। कहा कि पचासी परसेंट लोग उनके वक्तव्य के साथ हैं। विरोध तो कुछ दलित, पिछड़ों को गाली देने वाले लोग ही कर रहे हैं। आज नहीं तो कल मेरे इस वक्तव्य की जीत होगी। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन कभी हार नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed