{"_id":"570e21354f1c1baf3c4a6abb","slug":"supreme-court-admits-petition-seeking-fir-against-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के पहले मुश्किल में मायावती, 'काली कमाई' पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के पहले मुश्किल में मायावती, 'काली कमाई' पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के पहले मुश्किल में पड़ सकती हैं मायावती।
यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मायावती मुश्किलों में पड़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन पर नई एफआईआर से जुड़ी सुनवाई के लिए राजी हो गया है। यदि सुप्रीम कोर्ट को लगेगा कि मायावती पर एफआईआर दर्ज करने के लायक सुबूत हैं तो यह निश्चित ही मायावती के लिए बड़ा राजनीतिक झटका होगा।
विज्ञापन
यह मुश्किल आय से अधिक संपत्ति के मामले में हो सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर विचार करने के लिए राजी हो गया है जिसमें मायावती पर नए सिरे से एफआईआर करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मायावती के खिलाफ ताज कारिडोर से संबंधित याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर लिया है। यह याचिका मायावती पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में नई एफआईआर करने को लेकर है।
विज्ञापन
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एआर दवे पीठ ने कहा कि मामले की विस्तार से सुनवाई की जायेगी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि मायावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस है लेकिन सीबीआई केस दर्ज नहीं कर रही। इधर मायावती के वकील कहा कि याचिका करने वाला बदले के कारण ऐसी याचिका दायर कर रहा है। वह बसपा से टिकट चाहता था जिसे खारिज कर दिया गया था।
हालांकि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मायावती के पक्ष का समर्थन किया। अटार्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई का पक्ष रखते हुए कहा कि इस मामले में कुछ भी ऐसा नहीं है कि मायावती के खिलाफ नई एफआईआर की जाए।