{"_id":"625dace5c5472f0da42bacbd","slug":"youth-shot-in-leg-during-firing-in-marriage-sultanpur-news-lko626724233","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग से युवक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग से युवक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार/दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पूरे शिव दयाल गांव में रविवार की रात द्वारपूजा के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लग गई। आनन फानन में युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे युवक की चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि गोली लगने के बाद निकल गई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। कुड़वार थाना क्षेत्र के गंजेहड़ी गांव निवासी राजू (34) पुत्र रामचंद्र पड़ोस के गांव पूरे शिव दयाल निवासी वीरेंद्र मिश्र की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। द्वारचार के दौरान पिस्टल से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस बीच द्वारपूजा देख रहे राजू के पैर में गोली लग गई।
आनन फानन में घराती और बराती राजू को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पैर की जांच की तो पता चला कि गोली लगने के बाद बाहर निकल गई है। चिकित्सकों ने राजू का उपचार कर उसे भर्ती किया है।
विज्ञापन
एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि राजू की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।