{"_id":"6ad11f855458b0522e076a94","slug":"youth-dies-after-being-struck-by-an-unidentified-vehicle-on-the-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167375-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 16 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गुप्तारगंज बाजार में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक (28) की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक युवक पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
सड़क हादसे में घायल किसान ने तोड़ा दम
कूरेभार। धनपतगंज-कूरेभार मार्ग पर भटवारा मोड़ के पास बुधवार को दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार घायल जयसिंहपुर के सराय नौरंग, बिरसिंहपुर निवासी किसान राम जियावन (45) की देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दुर्घटना में घायल कूरेभार निवासी आकाश गुप्ता को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कूरेभार थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।