{"_id":"663158b8cc23ff4b7d016136","slug":"young-man-strangled-woman-for-not-returning-money-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112867-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रुपये नहीं लौटाने पर युवक ने घोंटा था महिला का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रुपये नहीं लौटाने पर युवक ने घोंटा था महिला का गला
Wed, 01 May 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकलां गांव में बेटी के सामने मां की गला दबाकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि महिला से उसके संबंध थे। उसने उससे रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह वापस नहीं कर रही थी। घटना के दिन जब वह महिला के घर पहुंचा और अपने रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
जरईकलां गांव निवासी दिनेश पासी के साथी डबलू ने बृहस्पतिवार की रात उसकी पत्नी सुनीता की उसकी बड़ी बेटी के सामने ही गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के दिन दिनेश अपने मामा के गांव अरकुना, थाना रौनाही, जिला अयोध्या निमंत्रण में गया था। उसकी तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी डबलू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। घटना के छह दिन बाद मंगलवार को सुबह हलियापुर थाने की पुलिस ने आरोपी को आमघाट पुराना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि दिनेश की पत्नी से उसके संबंध थे। सुनीता ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसे वह लौटा नहीं रही थी। बृहस्पतिवार की रात शराब पीकर वह सुनीता के घर पहुंचा। उससे पैसे मांगने लगा तो सुनीता ने विवाद शुरू कर दिया। गुस्से में उसने सुनीता का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की चश्मदीद सुनीता की बड़ी पुत्री लक्ष्मी को आरोपी ने धमकाया था। सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सुनीता को था तीन माह का गर्भ
सुनीता की पीएम रिपोर्ट आ चुकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही रिपोर्ट से सुनीता के पेट में तीन माह का गर्भ होने का पता चला है। पुलिस रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई में जुटी है।