फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man shot dead

Sultanpur News: गोली मारकर युवक की हत्या

Mon, 22 Jan 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead
संतोष कुमार निषाद (फाइल फोटो)। -संवाद
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के जवाहरनगर स्थित घर से शनिवार रात निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बाईपास से करीब 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियाें में फेंक दिया गया। रविवार सुबह लोगों ने उसका शव पड़ा देखा। उसकी बांयी कनपटी में गोली लगी थी। शव के निकट एक असलहा व उसका मोबाइल फोन पाया गया। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



कादीपुर कस्बे के जवाहरनगर मोहल्ले के संतोष कुमार निषाद (18) शनिवार को शमशाद कुरैशी के बाग में हैंडपंप की बोरिंग करने गया था। काम खत्म होने के बाद शाम को वह घर लौटा था। रात करीब साढ़े सात बजे किसी ने उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन पर बात करने के बाद वह घर से निकला फिर लौटा नहीं।
विज्ञापन


परिजन रात भर उसे तलाशते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह मोहल्ले के बच्चे जब क्रिकेट खेलने गए तो कस्बे के बाईपास से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना कस्बे के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की बांयी कनपटी पर गोली के निशान थे। उसी तरफ एक असलहा पड़ा था। दाहिने हाथ में मोबाइल था। मौके पर संतोष के परिजन भी पहुंचे।

परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के पिता राम केवल निषाद ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली कादीपुर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।




कॉल डिटेल से खुल सकता है मौत का रहस्य

संतोष के मोबाइल पर शनिवार रात किसका फोन आया था, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। फोन आने के बाद जब वह घर से निकला तो फिर लौटा नहीं। उसकी दुश्मनी के बारे में भी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि कॉल डिटेल से हत्या की वजह पता चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed