फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man murdered by slitting his throat, nephew's marriage had taken place in the house four days ago

Sultanpur News :  युवक की गला रेतकर हत्या, चार दिन पहले ही घर में भतीजे की हुई थी शादी

Thu, 09 Nov 2023 10:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

सुल्तानपुर जिले में कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का खून में लथपथ शव उसके घर में की छत पर पाया गया। युवक की गला रेतकर हत्या हुई है।

विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat, nephew's marriage had taken place in the house four days ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर जिले में कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का खून में लथपथ शव उसके घर में की छत पर पाया गया। युवक की गला रेतकर हत्या हुई है। स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया है। चार दिन पूर्व ही मृतक के घर पर भतीजे की शादी का जश्न था।

विज्ञापन


कूरेभार थाना अंतर्गत फूलपुर निवासी रमेश (40) रोज की तरह बुधवार की रात भी भोजन करने के बाद घर के अंदर छत के दूसरे तल पर जाकर सो गया था। आज सुबह जब वो देर तक नहीं उठा तो परिवार वाले उसे जगाने पहुंचे। वहां का मंजर देख चीख-पुकार मच गई। उसकी गला रेतकर हत्या हुई थी। खून में सना शव देखकर मृतक की मां सरोज कुमारी बेहोश हो गईं। वहीं चीख चिल्लाहट सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष राम मिश्र मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटर का काम करता था 
बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे हैं, प्रभात (22) और बंटी (18) वो उन्हीं के साथ रहता था। बीते पांच नवंबर को भतीजे जय कुमार की शादी हुई है। मृतक तीन भाई था। बड़ा दुर्गा प्रसाद, फिर हरिप्रसाद और छोटा रमेश है। इनमें दो भाई शिक्षक थे और मृतक पेंटर का कार्य करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed