{"_id":"573df8404f1c1bf957ac74f5","slug":"young-man-died-due-to-drowning-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमपुर परवरभार गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक शारदा सहायक नहर में स्नान करते समय डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
धम्मौर थाना क्षेत्र के करमपुर परवरभार गांव निवासी कुलदीप (18) पुत्र स्व. गया प्रसाद चौरसिया बृहस्पतिवार की दोपहर गांव से होकर गुजरी शारदा सहायक जौनपुर नहर में स्नान कर रहा था। अचानक वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
करमपुर परवरभार गांव निवासी स्व. गया प्रसाद चौरसिया के तीन पुत्रों में प्रदीप, संदीप के बाद सबसे छोटा बेटा कुलदीप था। कुलदीप ने धम्मौर के हनुमंत इंटर कॉलेज से इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कुलदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन