फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   You will get incentive for marrying the disabled

निशक्त से शादी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Wed, 25 Dec 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
You will get incentive for marrying the disabled
अमेठी। प्रदेश सरकार ने निशक्त को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए उनसे शादी-विवाह करने वालों को अनुदान देने की योजना बनाई है। इसके लिए निशक्त से शादी करने वाले को प्रोत्साहन अनुदान दिया जाएगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है।
विज्ञापन

निशक्त को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की है। जिले में अधिक से अधिक निशक्त योजना का लाभ उठा सकें इसके लिए निदेशक ने विभाग को प्रचार-प्रसार के साथ आवेदन कराने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

निदेशक का निर्देश मिलने के बाद जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि योजना के तहत युवक के निशक्त होने पर 15 हजार रुपये, युवती के निशक्त होने पर 20 हजार रुपये तथा दोनों के निशक्त होने पर 35 हजार रुपये पुरस्कार राशि देने का प्राविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के समय विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक व युवती का आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, निशक्त प्रमाण पत्र तथा बैंक पास बुक की काफी अपलोड करनी होगी।

आवेदन के बाद हार्ड कॉपी वांछित प्रपत्रों के साथ कार्यालय में जमा करनी होगी। आवेदन के बाद नामित टीम विवाह के सत्यापन के साथ ही अपलोड दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट में योजना का पात्र साबित होने के बाद पुरस्कार की राशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed