{"_id":"522f0032617c5da5f64fc0eb3ba7eb99","slug":"writers-to-be-facilitated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कृत कथाकारों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कृत कथाकारों का होगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान समारोह में पुरस्कृत कथाकारों को सम्मानित किया जाएगा। दो सत्र में बंटे इस समारोह में ‘कथाकारों का सहिष्णुता बोध और लेखकीय दायित्व’ विषय पर 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर संगोष्ठी व काव्यपाठ का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
साहित्य सम्मान 2015 ‘कथा समवेत’ पत्रिका की ओर से आयोजित अखिल भारतीय हिंदी कहानी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। साहित्यकार डॉ.शोभनाथ शुक्ल ने बताया कि इलाहाबाद के विजय चितैरी की कहानी ‘कंबल’ को प्रथम स्थान, फरीदाबाद की लेखिका कमल कपूर की कहानी ‘शेष-अशेष’ को दूसरा स्थान, अजमेर के डॉ. अखिलेश पालरिया की कहानी ‘प्यार का सागर’ को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
समान अंक पाने के कारण पंजाब के अश्विनी कुमार मानव की कहानी ‘कैक्ट्स के फूल’ को भी तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान देने की शुरुआत अखिल भारतीय हिंदी कहानी प्रतियोगिता के माध्यम से हुई। इसमें अब तक भारत के कई प्रांतों के रचनाकार सम्मानित हो चुके हैं। आगामी 20 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी व काव्यपाठ के दौरान पुरस्कृत कथाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन