{"_id":"26c9c0234b364446f435752097d0d770","slug":"wrestling-in-amethi-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में अंतरजनपदीय दंगल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में अंतरजनपदीय दंगल आज
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। अमेठी के रामलीला मैदान में नागपंचमी के मौके पर विराट अंतरजनपदीय दंगल का आयोजन किया गया है। दंगल में इटावा, एटा व मैनपुरी के साथ एक दर्जन जिलों के कई नामी गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य विजेता को 21 हजार रुपये के साथ एक साइकिल का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरीगंज के सपा नेता राजेश यादव की ओर से नागपंचमी के मौके पर बुधवार को अमेठी शहर स्थित रामलीला मैदान में विराट अंतरजनपदीय दंगल का आयोजन किया गया है। आयोजक की मानें तो दंगल में आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, एटा, इटावा, मैनपुरी व बदायूं के साथ ही एक दर्जन जिलों के नामचीन पहलवान कुश्ती के दांव आजमाते दिखेेंगे। दंगल के आयोजक की मानें तो प्रतियोगिता में कुल 21 कुश्तियां होंगी।
विज्ञापन
प्रत्येक कुश्ती के विजेता को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार तो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त करने वाले पहलवान को 21 हजार रुपये व एक साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन