फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Worshiping the mother and praying for happiness and prosperity

Sultanpur News: मां का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 29 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 29 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Worshiping the mother and praying for happiness and prosperity
 जगदीशपुर के रोड नंबर एक स्थित दुर्गापूजा पंडाल में पूजा करते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। दुर्गा पूजा पंडालों में आस्था की बयार बह रही है। सुबह पूजन और शाम की आरती में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही जयकारे लगाए।
विज्ञापन



अमेठी शहर के सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन, किठावर, मुंशीगंज, अंतू और दुर्गापुर रोड पर सजे पंडालों में सुबह से देर शाम तक पूजन-अर्चन चलता रहा। शाम की महाआरती में जयकारों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ग्रामीण अंचल के देवीपाटन, खेरौना, रायपुर फुलवारी, श्रवणपुर, हरदेवनगर, बारामासी बाजार, गोसाईगंज, भेटुआ, भादर, संग्रामपुर और महाराजपुर बाजार में प्रतिमाओं का शृंगार कर पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन



शाहगढ़ के पूरे शिव बक्श, शुकुलन, चिलबिली, कमला नगर, रामगंज बाजार, अस्पताल तिराहा, दीवान का पुरवा, पलिया, गौतम का पुरवा, लक्ष्मी नगर चौराहा, छोटाकोट, मुंशीगंज कस्बा, वीररामपुर, दरपीपुर में भारी भीड़ माताजी के पंडाल में पहुंच रही है।। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के भेल उपनगरी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थापित देवी मां की प्रतिमा की महिलाओं ने आरती कर देवी गीत प्रस्तुत किए। रोड नंबर एक स्थित पूजा पंडाल में भी श्रद्धालु मां की आराधना करते दिखे। सेल और भेल कैम्पस में मंदिरों के भीतर श्रद्धाभाव से दर्शन कर पूजन किया गया। इस दौरान डॉ. प्रदीप तिवारी, सुनील सेठ, पिंटू तिवारी, चिरंजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed