फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Worshiped Mother Shailputri and sought blessings, cheers echoed

Sultanpur News: मां शैलपुत्री का पूजन कर मांगा आशीष, गूंजे जयकारे

Mon, 22 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Mother Shailputri and sought blessings, cheers echoed
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को विधि विधान से मां शैलपुत्री की आराधना की गई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार में शांति व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। भक्त मां दुर्गा के जयकारों के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना करते दिखे। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां शैलपुत्री की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। यही वजह है कि नवरात्र के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखते हैं। कई श्रद्धालुओं ने घर में कलश स्थापना करते हुए नौ दिन का व्रत भी रखा है। शहर के नयना माता मंदिर, सीताकुंंड स्थित देवी मंदिर, लोहरामऊ स्थित मां भगवती धाम समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी।
विज्ञापन

नवमी पर 251 कन्याओं का होगा भोज
शहर के रुद्र नगर स्थित नयना माता मंदिर के पुजारी पं. कामता प्रसाद मिश्र ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पूरे नौ दिन सुबह-शाम आरती होगी। नवमी के दिन 251 कन्याओं का भोज आयोजित किया जाएगा। सच्चे मन से मांगी गई मुराद नयना माता जरूर पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में हुई कलश स्थापना
नगर पालिका परिसर में परंपरागत ढंग से सोमवार को कलश स्थापना की गई। पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि पहली बार यहां 1972 में कलश के साथ प्रतिमा स्थापित की गई थी। तब से लगातार यहां पर शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना की जाती है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, अकाउंटेंट सुनील श्रीवास्तव, अधूलिका सिंह, निर्माण लिपिक कपिल श्रीवास्तव सहित अन्य नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।

291 बंदियों ने रखा व्रत
जिला कारागार में शारदीय नवरात्र के पहले दिन 291 बंदियों ने व्रत रखा। इसमें एक मुस्लिम पुरुष और एक महिला भी शामिल है। जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविंद ने बताया कि व्रतधारी बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई है। कारागार के प्रत्येक बैरक में बंदियों को कलश स्थापना की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed