फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Workers raised slogans on Labor Day

Sultanpur News: श्रमिक दिवस पर मजदूरों ने भरी हुंकार

Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Workers raised slogans on Labor Day
 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शहर के तिकोनिया पार्क से जुलूस निकालते लोग। संवाद
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में विभिन्न संगठनों व विभागों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं जुलूस और सभा के माध्यम से मजदूर अधिकारों की आवाज उठी तो कहीं स्वास्थ्य शिविर व सम्मान कार्यक्रमों के जरिये श्रमिकों को राहत देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

शहर के तिकोनिया पार्क में किसान संग्राम समिति के आह्वान पर किसान और मजदूर संगठनों ने श्रमिक दिवस मनाया। शाहगंज चौराहा स्थित लेबर अड्डे तक जुलूस निकाला गया। किसान संग्राम समिति के नेता विजय भारती ने कहा कि ठेकाकरण और आउटसोर्सिंग के जरिये स्थायी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के राधेश्याम वर्मा ने मजदूरों से अधिक काम और कम वेतन का मुद्दा उठाया। इस मौके पर रामयश मौर्य, शारदा प्रसाद पांडेय, शशांक पांडेय, विवेक विक्रम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रमिकों को दिया गमछा और पानी की बोतल

सुल्तानपुर। वन विभाग की ओर से श्रमिक दिवस पर विभिन्न नर्सरियों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में श्रमिकों का परीक्षण किया गया। लोको नर्सरी में प्रभागीय निदेशक अमित सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में श्रमिकों को गमछा और पानी की बोतल वितरित की गई। अधिकारियों ने श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत बताई। वहीं कटका क्लब सामाजिक संस्था ने भी श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए। संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया कि बस स्टेशन क्षेत्र में जूता पालिश करने वाले मजदूरों को गमछा वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएमयू की संगोष्ठी में एकता पर जोर

सुल्तानपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें 1886 के शिकागो आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए रेलकर्मियों ने एकजुटता का संकल्प लिया। शाखा अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव और मंत्री आसिम सज्जाद ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया, जबकि एससी द्विवेदी ने निजीकरण और पदों में कटौती जैसे मुद्दे उठाए। संवाद

200 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच

भदैंया। श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को पन्नाटिकरी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास प्रशासन और श्रम विभाग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण, जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी और सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने शिविर का शुभारंभ किया। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के श्रम विभाग में नामांकन की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान 200 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। सहायक श्रमायुक्त ने सभी ईंट भट्ठा मजदूरों योजनाओं का लाभ दिलाने की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed