{"_id":"6203fad4c0026347562ee8f7","slug":"worker-dies-after-falling-from-fm-tower-under-construction-sultanpur-news-lko617123058","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन एफएम टावर से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन एफएम टावर से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पर्यावरण पार्क के पास नवनिर्मित प्रसार भारती के एफएम टावर पर बुधवार को काम कर रहे मजदूर पर एक पोल टूटकर गिर पड़ा। इस बीच मजदूर 80 मीटर ऊंचे टावर से गिरने के बाद 40 फीट पर आकर अटक गया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोग घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बचाव कार्य में जुट गए। जब तक मजदूर को नीचे उतारा गया, उसकी मौत हो चुकी है। टावर पर फंसे दो अन्य मजदूरों को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पर्यावरण पार्क के पास प्रसार भारती के एफएम टावर का निर्माण चल रहा है। बुधवार को टावर पर एक पोल चढ़ाया जा रहा था। कुछ मजदूर टावर पर काम कर रहे थे। अचानक टावर पर चढ़ाया जा रहा पोल टूटकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ा। पोल की चपेट में आने से टावर पर काम कर रहा आजाद (30) निवासी हापुड़ गिरकर 40 फीट नीचे अटक गया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस की मदद से टावर के बीचो-बीच फंसे आजाद को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। टावर पर फंसे दो अन्य मजदूरों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि निर्माणाधीन एफएम टावर पर आजाद काम कर रहा था। अचानक पोल गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।