फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women won 50 percent of DDC seats

जिला पंचायत में आधी आबादी का परचम

Mon, 02 Nov 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में पहली बार आधी आबादी ने अपने नाम के अनुरूप जीत दर्ज कर चुनाव में झंडा गाड़ा है। महिलाओं ने डीडीसी की 46 में 22 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। यह आधे में सिर्फ एक कम है।
विज्ञापन

महिलाओं को आधी आबादी वर्षों से भले से कहा जाता रहा है लेकिन उन्हें नाम के अनुरूप हक कभी नहीं मिला।

महिलाओं को हमेशा सिर्फ आरक्षित सीटों का ही लाभ ही प्रतिनिधित्व के नाम पर मिलता आया है। जिला पंचायत के संपन्न चुनाव में पहली बार आधी आबादी ने अपने नाम के अनुरूप झंडा गाड़ा है। महिलाओं ने अपने लिए आरक्षित सीटें तो जीती ही हैं सामान्य व अन्य आरक्षित सीटों पर भी कब्जा कर लिया है। सोमवार को आए जिला पंचायत के नतीजों में महिलाओं ने डीडीसी की तकरीबन आधी सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। जिला पंचायत की कुल 46 वार्डों में 21 पर महिलाएं निर्वाचित हो गई हैं।
विज्ञापन


 नजदीकी मुकाबले में नतीजे को लेकर फंसा डीडीसी वार्ड नंबर 35 महिला के लिए आरक्षित है। इसकी वजह से उस पर भी महिला प्रतिनिधि ही जीत कर आनी है। इसका नतीजा घोषित होते ही 46 में महिलाओं की संख्या 22 पहुंच जाएगी। यह आंकड़ा 46 में आधे से सिर्फ एक कम है। इसमें कुछ महिलाओं ने सामान्य सीटों पर जीत दर्ज की है। सामान्य सीटों पर महिलाओं के चुनकर आने से संख्या 22 पहुंच गई है। आरक्षण के मुताबिक जिला पंचायत की 46 सीटों में महिलाओं के लिए 16 सीटें ही आरक्षित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर महिलाओं ने दर्ज की जीत
सोमवार को आए नतीजों में आधी आबादी ने डीडीसी के 22 वार्ड में जीत दर्ज की है। इसमें वार्ड  नंबर तीन पर शारदा शुक्ला, पांच में गीता गौतम, छह में सरोज उपाध्याय, सात में सुधा, नौ में प्रमिला ने जीत दर्ज की है। वार्ड 10 में लक्ष्मी, 11में सूरसती, 13 में रागिनी सिंह, 15 में शीला वर्मा, 16 में रेनू शुक्ला ने जीत का झंडा फहराया है। वार्ड संख्या 22 में कमला देवी, 25 में ऊषा सिंह, 26 में रूबी सिंह, 29 में बबिता तिवारी, 30 में आशा सिंह, 36 में प्रिया यादव, 38 में कैलाशी, 40 में तारावती, 41में मधुनिशा वर्मा, 43 में अनारा देवी व 46 में अर्चना ने विजय हासिल की है। वार्ड नंबर 35 का नतीजा अभी फंसा है लेकिन महिला सीट होने की वजह से उस पर भी महिला की ही जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed