फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women left their kitchens and stood in queue since morning

Sultanpur News: चूल्हा-चौका छोड़ भोर से कतार में लगीं महिलाएं

Sat, 23 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women left their kitchens and stood in queue since morning
कूरेभार के सहकारी समिति सैदखानपुर में खाद के लिए किसानों की लगी लंबी कतार।
सुल्तानपुर। यूरिया की किल्लत का संकट कम नहीं हो रहा है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने व्यवस्था को अपने हाथ में ली है, बावजूद इसके समितियों पर महिलाओं व पुरुष किसानों की रात से कतार लग रही है। महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़ भोर से कतार में लग रही हैं। कोई चार दिन से तो कोई एक सप्ताह से समिति का चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार भोर में चूल्हा-चौका काम छोड़ महिलाएं कूरेभार के साधन सहकारी समिति सैदखानपुर में यूरिया लेने के लिए जमा हो गईं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने बरौंसा, जयसिंहपुर व कादीपुर के इफ्को सेंटरों का निरीक्षण करके गोदाम का सत्यापन किया। नूरपुर अल्देमऊ के कृषक सेवा केंद्र बंद होने व संचालक का मोबाइल ऑफ होने पर एडीएम ने जिला कृषि अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि 2600 मीट्रिक टन यूरिया की रैक जल्द पहुंचने वाली है।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र में खाद की किल्लत को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत की संयुक्त टीम ने चार समितियों हलियापुर, इसौली, कांपा और मीरपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हलियापुर, कांपा और मीरपुर समिति के सचिव राजेंद्र यादव से समिति के अभिलेखों व पाॅश मशीन की जांच कर खाद वितरण संबंधी जानकारी ली गई। किसी भी समिति पर खाद नहीं मिली। टीम के साथ थानाध्यक्ष हलियापुर तरुण पटेल भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मची धक्का-मुक्की, 15वें से 150वें नंबर पर पहुंचा गया किसान
कूरेभार। यूरिया संकट के बाद किसानों में खाद के लिए समितियों पर आपस में धक्का मुक्की हो रही है। किसानों को मिला नंबर गड़बड़ा जा रहा है।
सैदखानपुर सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण कराया जा रहा, लेकिन पुलिस की नजर हटते ही धक्का-मुक्की शुरू हो जा रही है। स्थिति को देखकर एक आधार पर एक बोरी खाद किसानों को दी जा रही है। शुक्रवार को समिति पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई बार लाइन बिगड़ने पर आगे वाले पीछे और पीछे वाले आगे हो गए।
देर शाम तक मात्र 130 किसानों को ही खाद मिल सकी। ईछूरी गांव के किसान श्रीमुकुट पांडेय ने बताया कि कल मैं लाइन में 15वें नंबर पर था, लेकिन धक्का-मुक्की में 150वें नंबर पर पहुंच गया। खाद नहीं मिली, टोकन मिला है। लाइन में खड़ीं चंदा ने बताया कि बृहस्पतिवार को खाद नहीं मिली। टोकन देकर भेज दिया गया। बीकापुर की सुभौता ने कहा कि बृहस्पतिवार को लाइन में लगने के बाद भी टोकन तक नहीं मिला। इस लिए शुक्रवार को भोर चार बजे ही चूल्हा-चौका का काम छोड़कर खाद लेने पहुंच गई हूं। घूंघट में खड़ी किस्मता बोलीं, आज तीसरे नंबर पर हूं लेकिन मिलेगी की नहीं, कुछ पता नहीं है। धक्का-मुक्की में नंबर बिगड़ जा रहा है।

500 रुपये में मिली एक बोरी यूरिया और दो पैकेट सल्फर
वलीपुर । उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक को एक किसान गया प्रसाद निवासी पूरे चेती दुबे का पुरवा यूरिया खाद की बोरी व दो पैकेट सल्फर ले जाते हुए रसूलपुर बाजार में दिखाई पड़ा। उप कृषि निदेशक ने किसान से पूछताछ किया तो उसने बताया की एक बोरी यूरिया खाद और दो पैकेट सल्फर 500 रुपये में हमको निजी दुकान से मिला है। यदि हम सल्फर नहीं लेते तो यूरिया खाद दुकानदार न देता।
यूरिया पहुंचने से किसानों के चेहरे पर छाई खुशी

बंधुआकलां। साधन सहकारी समिति बंधुआकलां पर शुक्रवार दोपहर यूरिया की खेप पहुंचने की सूचना से सैकड़ो की संख्या में किसानो की भीड़ जमा हो गई। यूरिया पहले पाने के चक्कर में भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिसे संभालने में पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सचिव संदीप वर्मा ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए 275 बोरी यूरिया कम है। खाद और मंगाई जाएगी।

सीडीओ व एसडीएम ने किया दौरा


चांदा। सीडीओ अंकुर कौशिक और उपजिलाधिकारी लंभुआ गामिनी सिंगला ने साधन सहकारी समिति कोइरीपुर, मरछे और मल्हीपुर में वितरण की जानकारी ली। कोइरीपुर के सचिव संतोष सिंह ने बताया कि 450 बोरी यूरिया गोदाम पर मौजूद है, जिसका वितरण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने सही वितरणा के निर्देश दिए। संवाद

प्रशासन सख्त, खाद दुकानों पर की छापेमारी
जयसिंहपुर। किसानों को यूरिया की कमी से राहत दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को एडीएम एस. सुधाकरन व तहसीलदार मयंक मिश्र ने खाद दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इफको ई-बाजार व बेलहरी, बगियागांव के एक निजी विक्रेता से यूरिया की उपलब्धता व वितरण की जानकारी ली गई और पारदर्शी वितरण के निर्देश दिए गए। छापेमारी की भनक लगते ही कई विक्रेताओं ने दुकानों के शटर गिरा लिए, जिससे किसानों में आक्रोश देखने को मिला। किसानों ने बताया कि वे घंटों लाइन लगने के बाद वापस होना पड़ा। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने खाद की कालाबाजारी या जमाखोरी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद


5000 मीट्रिक टन यूरिया का हुआ अधिक वितरण
पिछले साल की अपेक्षा इस बार 5000 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण अधिक हो गया है। खाद कहां जा रही है, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। फिलहाल, 2600 मीट्रिक खाद की स्वीकृति मिली है। जल्द आने की संभावना है। -अंजनी कुमार, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed