फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women deadbody found hanging

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Women deadbody found hanging
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पति के मुंबई रवाना होने के 24 घंटे बाद ही क्षेत्र में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घर में मौजूद छह वर्षीया बेटी के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी माला देवी (35) रविवार शाम को छह वर्षीय पुत्री मोहक के साथ घर पर मौजूद थी। देर शाम पड़ोसी मोहक की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे तो उसने बताया कि मां कमरे के अंदर चली गई और दरवाजा नहीं खोल रही हैं।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने भी दरवाजा पीटा, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। दरवाजे के पल्ले में एक छेद से अंदर झांका तो माला का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका था। इसकी सूचना जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह को दी। कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सूचना के बाद माला की मां सवारी देवी भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक विजय कुमार के परिवार में पत्नी माला देवी के अलावा तीन बेटियां आंशी (9), दिव्यांशी (7) और मोहक (6) हैं।

मौजूदा समय में आंशी और दिव्यांशी अपने ननिहाल गई थीं। विजय मुंबई में ट्रक चलाता है। लॉकडाउन में वह गांव आया था। तीन जुलाई की सुबह ही विजय कुमार मुंबई के लिए रवाना हुआ और रविवार शाम पत्नी का शव घर में फांदी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed