फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman dies in road accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Tue, 09 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
जयसिंहपुुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के भभोट (अमोहें) गांव में रविवार को नाती के जन्मदिन का निमंंत्रण देने के लिए निकली दादी पिकअप की चपेट आकर गंंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल भर में ही जन्मदिन की खुशियां काफूर हो गईं और परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार देर शाम शव घर पहुंचा।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भभोट (अमोहें) गांव निवासी प्रकाश के बड़े बेटे विजय के पुत्र श्रेयांस का रविवार को जन्मदिन था। चार साल के श्रेयांंस का जन्मदिन मनाने के लिए सुबह से ही घर में तैयारियां चल रही थीं। प्रकाश की पत्नी शांति (45) अपने नाती का बर्थडे धूमधाम से मनाने के लिए काफी खुश थीं। केक भी आ गया था। घर को सजाया गया था।
विज्ञापन


जन्मदिन कार्यक्रम में लोगों को शरीक होने का निमंत्रण देने के लिए शांति शाम सात बजे घर से निकली। इसी बीच गांव में एक व्यक्ति अपना पिकअप पीछे कर रहा था। अंधेरा होने की वजह से शांति को कुछ समझने का मौका नहीं मिला और वह पीछे से पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वाहन चालक ने भी पीछे नहीं देखा और बैक गियर लगाकर वाहन को आगे बढ़ा दिया। इससे पिकअप शांंति के शरीर पर चढ़ गई। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक वह बेहोश हो चुुकी थी।

दुर्घटना की जानकारी जब घर पहुंची तो परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन शांति को लेकर लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव सोमवार देर शाम घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रात्रि होने की वजह से अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। इस संबंध में जयसिंहपुर कोतवाल प्रेम चंंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।



नाती से था अत्यधिक लगाव
भभोट गांंव निवासी प्रकाश की चार संतान हैं। सबसे बड़ा पुुत्र विजय है। दूसरा पुत्र अनुज, तीसरा विनय व चौथी पुत्री सरिता है। विजय व अनुज का विवाह हो चुका है जबकि विनय व सरिता अविवाहित हैं। मृतका शांति को अपनेे नाती श्रेयांस से गहरा लगाव था। वह उसके जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए सपना संजोए थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed