फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Withholding money withdrawal from bank accounts of 151 gram panchayats

151 ग्राम पंचायतों के बैंक खाते की धननिकासी पर रोक

Wed, 29 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Withholding money withdrawal from bank accounts of 151 gram panchayats
सुल्तानपुर। प्रसाधन निर्माण में शिथिलता बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी ने 151 ग्राम पंचायतों की ग्राम निधि प्रथम के बैंक खाते से धन निकासी पर रोक लगा दी है। इन ग्राम पंचायतों के खाते में करीब 17 करोड़ रुपये महीनों से डंप है। इन्हें तकरीबन 14,700 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। रोक लगाने के साथ ही सीडीओ ने जवाब तलब भी किया है। ग्राम निधि प्रथम के खाते से धननिकासी पर रोक लगाए जाने से ग्राम प्रधानों व सचिवों में खलबली मची है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए पात्रता के हिसाब से धनराशि आवंटित की गई थी। शासन स्तर पर पिछले माह हुई समीक्षा में जिले की प्रगति खराब मिलने पर निदेशक पंचायतीराज ने असंतोष जताते हुए डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ को पत्र लिखा था। मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र के कई बार निर्देश के बाद भी बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें प्रसाधनों का निर्माण कराने के बजाय राज्य वित्त व चौदहवें वित्त से मिली धनराशि का उपभोग करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

निदेशक की ओर से हाल ही में रिमाइंडर जारी होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने शिथिलता बरतने वाली ग्राम पंचायतों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन के खाते में लाखों रुपये होने के बाद भी प्रसाधन का निर्माण नहीं कराने पर 13 ब्लॉकों के 151 ग्राम पंचायतों की ग्राम निधि प्रथम के बैंक खाते से धन निकासी पर रोक लगा दी है। इन ग्राम पंचायतों के बैंक खाते में शौचालय निर्माण मद के 17 करोड़, 76 लाख, 55 हजार रुपये डंप हैं। ग्राम निधि प्रथम के खाते से धनराशि निकासी पर रोक लगने से ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा है। खाते पर रोक लगाने के साथ ही सीडीओ ने संबंधित से जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ रमेश प्रसाद मिश्र ने कहा कि बार-बार निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायतें प्रसाधन निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं कर रही थीं। इसके बाद भी प्रसाधनों का निर्माण नहीं कराने वाली ग्राम पंचायतों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed