फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wire broken, electricity cut off for 27 hours

Sultanpur News: तार टूटा, 27 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 17 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wire broken, electricity cut off for 27 hours
कुड़वार के महराजगंज में तार बदलते कर्मी।
सुल्तानपुर। टाटियानगर के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बिनोवापुरी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोग गर्मी से परेशान रहे। कई घंटे इंतजार के बाद भी बृहस्पतिवार को जब आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई, तो मोहल्लेवासियों का धैर्य जवाब दे गया और सभी केएनआई उपकेंद्र पहुंचे। पता चला कि बिजलीकर्मियों की हड़ताल से किसी तरह लाइन सही कराई जा रही है।
विज्ञापन

आखिरकार 27 घंटे बाद शुक्रवार को तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान बिजली न रहने से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। गर्मी में पानी के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

केएनआई उपकेंद्र से शहर के बिनोवापुरी, हथियानाला, लोलेपुर की बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात करीब नौ बजे स्पार्किंग के साथ हाईटेंशन लाइन का तार खंभे से नीचे टूटकर गिर गया। बृहस्पतिवार रात 12 बजे बिजलीकर्मियों ने काफी मेहनत कर किसी तरह तार को जोड़ा, लेकिन 10 मिनट लाइन चलने के बाद ही फिर तार टूटकर नीचे गिर पड़ा। गोमती नदी का किनारा होने से बिजलीकर्मियों ने रात में तार जोड़ने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे टूटा तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब 27 घंटे तक 50 हजार की आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही। उधर, शहर के डाकखाना उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले लालडिग्गी, सिविल लाइंस, बढैयावीर, शाहगंज आदि वार्डों में रात भर बिजली की आवाजाही लगी रही।
दरियापुर उपकेंद्र के शास्त्रीनगर, राइननगर, खैराबाद, चौक आदि वार्ड में भी दिन-रात रुक-रुककर कटौती जारी रही। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि फाॅल्ट आया था। ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। उपकेंद्रो का निरीक्षण कर लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

टूटा तार, 250 लोग रात भर रहे परेशान
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के पास लगे 250 केवी ट्रांसफॉर्मर का तार टूटकर लखनऊ-बलिया हाईवे पर लटक गया था। बृहस्पतिवार रात सीएचसी के चिकित्सकों की सूचना देने के बावजूद कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। सुल्तानपुर रोड व दियरा रोड समेत आधे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। रातभर करीब 250 लोग बिना बिजली के परेशान रहे। शुक्रवार सुबह फिर से उपकेंद्र पर शिकायत की गई, लेकिन संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट लाइनमैन से मदद ली और दोपहर में फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली बहाल करवाई। जेई अनिल यादव ने बताया कि संविदाकर्मियों की हड़ताल के कारण समस्या आ रही है।

टीपीनगर उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंच एसई
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। अधीक्षण अभियंता (एसई) एके सिंह व अधिशाषी अभियंता (प्रथम) पवन कुमार शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र पहुंचे। उपकेंद्र की वितरण व्यवस्था की स्थिति के बारे में अवर अभियंता (जेई) जियालाल से जानकारी ली। पॉवरहाउस के चारों ट्रांसफार्मर, सभी नौ फीडरों के पैनलों व अन्य उपकरणों को देखा। अधीक्षण अभियंता ने कर्मियों की संख्या और उपस्थिति के बारे में जेई से पूछताछ की और गैरहाजिर चल रहे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल उनकी संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए। विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के टीपीनगर उपकेंद्र की कुल क्षमता 35 एमवीए है। 10 एमवीए के तीन और पांच एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर है। जिनसे रानीगंज, कांशीराम, गभड़िया, नारायनपुर, अहिमाने, साउथ, प्लाई फैक्ट्री, इंडस्ट्रियल व मेडिकल कॉलेज समेत कुल नौ फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है।


हाईटेंशन लाइन में खराबी से लो वोल्टेज की समस्या
बंधुआकला(सुल्तानपुर)। असरोगा के उपकेंद्र से बंधुआ कला व कुड़वार को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार से बंधुआकला फीडर को आने वाली हाईटेंशन लाइन का एक फेस शाम होते ही ट्रिप हो जाती है। इससे बंधुआकला फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में लो वोल्टेज की समस्या हो जाती है। इस फीडर में खराबी आने से सहाबागंज, हरखी दौलतपुर, दामोदरपुर, हसनपुर, मनियारपुर, ढाहा फिरोजपुर, जुड़पुर, गढ़ऊपुर, इस्लामगंज, नेवादा आदि क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
एसडीओ दिलीप जायसवाल ने बताया कि गर्मी बढ़ने से अचानक ओवरलोडिंग की समस्या हो गई है। विद्युत उपकेंद्र बंधुआकला के 11 केवी फीडर कुड़वार से बिजली सप्लाई होने वाली लाइन पर शुक्रवार से जर्जर तारों व खंभो को लगाने का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह तक यहां से आपूर्ति होने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति दिन में ठप रहेगी। शुक्रवार को बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। परसीपुर, बभनगवां, कटराहा, रूपापुर, दुल्लापुर, रामदास का पुरवा, बांसी, महराजगंज, उतरदहा, निरसहिया, कुम्हाई, बीबीगंज के उपभोक्ता परेशान रहे।

संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
सुल्तानपुर। संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। उत्तर प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन की ओर से 15 मई 2017 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण कार्य के लिए ग्रामीण उपकेंद्रों पर 20 व शहरी उपकेंद्रों पर 36 कर्मचारियों को तैनात करने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन आदेश का अनुपालन नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश पाॅवर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की ओर से 15 मई 2025 को शक्ति भवन लखनऊ पर विशाल सत्याग्रह किया गया। फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार अग्रहरि ने बताया कि शुक्रवार को इको गार्डन आलमबाग लखनऊ में सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है, जो अनवरत चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed