फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Winners certificate given before counting

गिनती पूरी नहीं, दे दिया जीत का प्रमाणपत्र

Sun, 01 Nov 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

पुख्ता तैयारियों के बीच मतगणना की बात कहने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की एक चूक से रविवार देर शाम अमेठी ब्लॉक के मतगणना केंद्र में हंगामा खड़ा हो गया। मामला यह था कि ब्लॉक के गांव नैनहा बर्तली में बीडीसी वार्ड संख्या-47 के लिए बूथ संख्या-56, 57 व 137 पर वोट डाले गए थे।

विज्ञापन


रविवार को मतगणना के दौरान मात्र 56 व 57 बूथ के बैलेट बॉक्स से निकले मतों की गिनती करने के बाद 193 वोट पाने वाले रामलौट को विजयी घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें आनन-फानन आरओ द्वारा जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया और रामलौट घर चले गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अन्य प्रत्याशियों ने इस बात पर हंगामा खड़ा कर दिया गया कि जब बूथ संख्या 137 के मतों की गिनती ही नहीं हुई तो परिणाम कैसे घोषित कर दिया गया। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई। हंगामा शुरू होने के बाद मौके पर पहुंचे आरओ डीके सिंह ने उन्हें यह आश्वासन देकर शांत कराया कि रामलौट को घर से वापस बुलाकर प्रमाण पत्र वापस लिया जाएगा और 137 बूथ के मतों की गिनती सबके सामने करने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed