{"_id":"5e0e2e448ebc3e88026db1d4","slug":"wi-fi-facility-stalled-at-railway-station-sultanpur-news-lko500951620","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर ठप चल रही वाई-फाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर ठप चल रही वाई-फाई सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू की गई निशुल्क वाई-फाई सुविधा 12 अक्तूबर 2019 से बंद पड़ी है। सुविधा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 11 सितंबर 2019 को किया था। जिम्मेदार प्लेटफार्म संख्या-1 पर चल रहे निर्माण को सुविधा बंद होने का कारण बता रहे हैं।
यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश में जुटे रेल विभाग ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा के दौरान वाई-फाई सुविधा देने के लिए गौरीगंज स्टेशन पर मशीन की स्थापना की थी। मशीन स्थापित होने के बाद 11 सितंबर 2019 को जिले के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व डीआरएम ने स्टेशन पर इस सुविधा का शुभारंभ किया था।
कुछ दिन तक यात्रियों को निशुल्क वाई-फाई सुविधा का लाभ मिला। मगर एक माह बाद 12 अक्तूबर को पुराने भवन को ध्वस्त करने के नाम पर मशीन हटाकर नए भवन में शिफ्ट की गई लेकिन उसका संचालन बहाल नहीं कराया गया। 12 अक्तूबर से स्टेशन परिसर पर बंद फ्री इंटरनेट वाई-फाई सुविधा कब शुरू होगी? जिम्मेदार इस पर कुछ नहीं बोलते।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नए भवन में अभी विश्रामालय का कार्य नहीं हुआ है। विश्रामालय कार्य पूरा होने के बाद उसमें वाई-फाई मशीन की स्थापना कराई जाएगी। संयंत्र स्थापित होने के बाद निशुल्क वाई-फाई सुविधा शुरू होगी।