फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   wheat will be exported from pakhrauli to bangladesh

पखरौली से फिर बांग्लादेश जाएगा जिले का गेहूं

Sun, 28 Feb 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
wheat will be exported from pakhrauli to bangladesh
भदैंया (सुल्तानपुर)। जिले के किसानों से खरीदे गए गेहूं से लदी मालगाड़ी को बांग्लादेश भेजने के लिए पखरौली रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है। आगे का रूट खाली होते ही मालगाड़ी को गंतव्य को रवाना किया जाएगा। गेहूं लदी मालगाड़ी की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं।
विज्ञापन

महीने भर पहले दो मालगाड़ी गेहूं बांग्लादेश के दरशाना और रोहनपुर भेजा गया था। अब तीसरी मालगाड़ी से गेहूं भेजने की तैयारी की गई है। इसके लिए 42 वैगन की मालगाड़ी मालगोदाम से लदकर वाराणसी के रास्ते बांग्लादेश के दरशाना को जाने के लिए पखरौली रेलवे स्टेशन पहुंच गई है।
विज्ञापन

गेहूं लदी मालगाड़ी को आगे का रास्ता व्यस्त होने के कारण पखरौली रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। मालगाड़ी पर लदे गेहूं की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के दरशाना में उतरनी है रैक
सुल्तानपुर से 42 वैगन की गेहूं लदी मालगाड़ी वाराणसी और असम के रास्ते जलपाईगुड़ी होते हुए बांग्लादेश के दरशाना स्टेशन तक जाएगी। बांग्लादेश में देश से बड़ी संख्या में ट्रेनें जाने से अभी रूट व्यस्त चल रहा है।

इसके लिए रसद से लदी मालगाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। पखरौली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरएस भारती ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर गेहूं लदी मालगाड़ी खड़ी है। रूट क्लीयर होने पर इसे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed