फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल

Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
weather
धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गर्मी अब झुलसाने लगी है। सोमवार को घर से बाहर निकले लोग गर्मी से बेहाल रहे। तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय आग सरीखी बरसने लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा सामान्य से तेज गति से चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है। जिले में सप्ताह भर में लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने से सोमवार को सुबह करीब नौ बजे से ही धूप तेज हो गई। दोपहर आते-आते धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। मानों आसमान से आग बरसने लगी। इस दौरान आम जनजीवन बेहाल हो गया। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा सामान्य से तेज गति से चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है। जिले में सप्ताह भर में लू चलने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 81-45 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 3.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed