फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल

Mon, 27 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
weather
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को हुई भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से लोगों को भारी उमस से जूझना पड़ा। दिन भर हुई भीषण गर्मी से पारा बढ़कर 36.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी है। बारिश के अभाव में किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह करीब नौ बजे मौसम साफ हो जाने से तेज धूप निकल आई। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप होने लगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। भीषण गर्मी से तापमान बढ़कर 36.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तापमान में वृद्घि से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर बाद मौसम का रुख बदला और आसमान में हल्के बादल हो गए। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी है। किसान धान की फसल में सिंचाई करने को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed