फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Weather report of sultanpur

दिनभर रही बदली, बढ़ी ठंड

Thu, 29 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख से बूूंदाबांदी होने के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट आने से रात के साथ ही दिन में भी ठंड होने लगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश होने के साथ ही ठंड में वृद्घि होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन



बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने से शहर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हो गया है। गुरुवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने से किसानों को निराश होना पड़ा है।
विज्ञापन


फिलहाल अभी भी किसान बारिश को लेकर आशान्वित है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र   कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया, जो सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed